जाम में घंटों फंस कराहती रही गर्भवती महिला

फारबिसगंज : फारबिसगंज शहर में गाहे-बगाहे जाम लगना आम बात है। तमाम प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद नतीजा अभी तक सिफर ही है। जिसके चलते आम लोगों को काफी कठिनाइयों के दौर से गुजरना पर रहा है। सोमवार को भी शहर में जाम से एक बार फिर लोग कराहते रहे और प्रशासन नतमस्तक दिखा। शहर के राममनोहर लोहिया पथ, सुभाष चौक, पोस्टऑफिस चौक, सदर रोड, पटेल चौक और छुआपट्टी आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर घंटों जाम लगा रहा। नगर परिषद कार्यालय के ठीक सामने तो राममनोहर लोहिया पथ पर नगरपरिषद के ईओ का वाहन ही जाम में फंसा रहा।

वहीं इनके वाहन के आगे तो हद ही हो गया। एक गर्भवती महिला जो खवासपुर से कई किलोमीटर की दूरी तय कर टैंपू के सहारे अनुमंडल अस्पताल जा रही थी वो जाम में घंटों फंस कराहने पर मजबूर थी। पर परिस्थिति के सामने वह बेबस रही। गर्भवती महीला का नाम बबली उम्र 35 वर्ष बताया गया। वहीं टैंपू पर इस मरीज के साथ सवार दो वृद्ध महिला भी काफी परेशान दिखी। टैंपू ड्राइवर ने तो हालात देख यह तक कह दिया कि कहीं इस महिला का दम रास्ते में ही न टूट जाए। कुल मिलाकर यह कहना होगा कि कई बार प्रशासनिक दावों और प्रयासों के बावजूद शहर को जाम से मुक्ति तनिक भी नहीं मिली है।

यह भी पढ़े : आधे घंटे की मूसलाधार बारिश से फारबिसगंज शहर जलमग्न

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

अमित कुमार की रिपोर्ट

 

बांकीपुर उपचुनाव की हुई घोषणा, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट,...

पटना : भारत निर्वाचन आयोग ने राजधानी पटना की बेहद वीआईपी मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की...

BCKU Protest News: ECL मुख्यालय तक क्यों पहुंचा मजदूरों का सैलाब?...

BCKU Protest News: शनिवार को निरसा इलाके में कोयला कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। BCKU के बैनर तले, हज़ारों कर्मचारियों ने मुगमा मोड़ स्थित...

टायर शोरूम में चोरी, करकट तोड़ हजारों की संपत्ति पर चोर...

दानापुर : दानापुर स्थित खगौल नगर के गाड़ीखाना स्थित एक टायर के शोरूम में अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखे हजारों रुपए व कीमती...