Nalanda में झगड़ा सुलझाने गए बुजुर्ग की पीट कर हत्या, 2 आरोपी…

नालंदा: नालंदा में बच्चों के विवा को सुलझाने गए एक बुजुर्ग की लाठी डंडे से पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के कैला गांव की जहां बच्चों के विवाद को सुलझाने गए एक बुजुर्ग की बदमाशों ने लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय राम लखन राम के रूप में की गई। मृतक के पुत्र राजेश राम ने बताया कि लक्ष्मी स्थान में सर्कस चल रहा था, इस दौरान उनका बेटा भी वहां सर्कस देख रहा था। इसी दौरान उनके पुत्र के साथ सुग्रीव नामक एक व्यक्ति मारपीट करने लगा। शोर गुल सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे उनके पिता की आरोपियों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

झगड़ा बढ़ता देख ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को अलग किया और जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें एक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में दो आरोपी सुग्रीव और उसके पुत्र सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak में साइबर गैंग के सदस्य भी थे एक्टिव, इओयू ने…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...