Nalanda में संपत्ति बंटवारा के विवाद में पुत्र ने मां बाप और भाई की पत्नी के साथ…

नालंदा: नालंदा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है जहां एक दबंग ने संपत्ति के विवाद में अपने ही मां बाप और भाई की पत्नी की जम कर पिटाई कर दी और पड़ोसी तमाशबीन बने रहे। पिटाई में जख्मी लोग पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। मामला नालंदा के सारे थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव की जहां एक दबंग ने संपत्ति के विवाद में अपने मां बाप और भाई की पत्नी की गली में दौड़ा दौड़ा कर पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। जख्मियों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मियों की पहचान सिद्धेश्वर गोप, मालती देवी और बबीता देवी के रूप में की गई। जख्मी के दूसरे पुत्र शिवशंकर कुमार ने बताया कि बड़ा भाई के साथ संपत्ति बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को वह हमारे खेतों में जबरन धान रोपाई करने लगा। पिता जी ने जब उसे इसके लिए मना किया तो वह गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा।

बीच बचाव करने पहुंची माँ और एक बहु की भी उसने जम कर पिटाई कर दी। इस दौरान तीनों जख्मी पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गांव गई थी। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nalanda में झगड़ा सुलझाने गए बुजुर्ग की पीट कर हत्या, 2 आरोपी…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img