राम मंदिर को लेकर ये क्या बोल गए सुप्रीयो, JMM ने खोली भाजपा की पोल…

रांची: आज JMM की पीसी में सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि आज कल भाजपा के लोग इधर घूमने आते है सब के जुबान पर एक ही नाम आता है भ्रष्टाचार, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री के काल में देखा होगा क्या काम किए हैं। जिस प्रकार पूल उद्घाटन से पहले धंस गया था।

आगे उन्होंने कहा कि ढाई हजार करोड़ कोनार डैम में चूहा कुतर दिया। अयोध्या के गर्भगृह में पानी चूना शुरु हो गया। शंकराचार्य कह रहे थे कि प्राण-प्रतिष्ठा नहीं होनी चाहिए, लेकिन एक अवतार पुरुष ने यह काम किया। पहली बारिश ने ही कथा व्यक्त कर दी है।

राम मंदिर के नाम पर लूट हुई है

सिर्फ गर्भगृह नहीं बल्कि रामपथ भी बह गया। यह है भाजपा के भ्रष्टाचार का नायाब उदाहरण। यह राम के नाम पर वोट मांगते हैं लेकिन राम मंदिर के निर्माण पर जो जमीन खरीद में लूट हुई सारी चीज सामने आई। इसमें एक बात तो साफ है कि आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया।

बारिश अभी तक आई भी नहीं है पूरा मानसून बाकी है। मानसून जब आयेगा तो क्या भयावह ऊपर दिखेगा। मंदिर निर्माण में पैसे खाए गए। गुजरात लॉबी वहां काम की। संपूर्ण इलाके का पूरा वही हाल है। यह बीजेपी की सच्चाई है। फैजाबाद में बीजेपी की क्या दशा हुई यह सभी ने देखा।

चुनाव में राम के नाम का बीजेपी ने दुरुपयोग किया है

चुनाव में हार बतलाता है कि प्रभु श्री राम का नाम का दुरुपयोग उन्होंने किया है उसका यह फल है। आज हम लोग आहत हैं और जो श्री राम के सच्चे भक्त है वह कतई नहीं चाहेंगे कि उनके आस्था के साथ भ्रष्टाचार हो। हम अपने राम लला को बारिश में भीगने नहीं देंगे, क्योंकि उनका धनुष-बाण हमारे साथ है।

भ्रष्टाचार का प्रतीक है बगल में है हरमू नदी का नाला बन जाना। अब समय आ गया है कि आपको माफी मांगनी चाहिए अपने केंद्रीय नेताओं को बोलिए कि प्रभु श्री राम से माफी मांगे। इस देश के करोड़ों राम भक्त से माफी मांगे। बिहार में बरसात शुरू भी नहीं हुई है 7 दिन में तीन पुल गिर गए हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img