Commercial Advertisment

डॉ. मोहित यादव राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने डॉ मोहित कुमार यादव को राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि मनोनयन पत्र राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं विधायक अली अशरफ सिद्दीकी,की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने दिया। साथ ही 15 दिनों के अंदर राज्य एवं जिला कमेटी का अनुमोदन प्राप्त करने का दिशा निर्देश भी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया है। साथ ही साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेश एवं जिला स्तर पर किए गए कार्यक्रमों की जानकारियां प्रत्येक महीना के आखिरी सप्ताह में विवरणी के साथ दिए जाने का दिशा निर्देश दिया है।

डॉ. मोहित यादव के मनोनयन पर राजद के प्रदेश महासचिव बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव, निर्भय कुमार अंबेडकर, प्रदेश सचिव जेम्स यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार साहनी एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र चंद्रवंशी सहित राजद के अन्य नेताओं ने बधाई दी। सभी ने कहा कि डॉ. मोहित के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल चिकित्सा प्रकोष्ठ आम लोगों के बीच सेवा और समर्पण के भाव से कार्य करेगा।

यह भी पढ़े : युवा राजद ने आरक्षण रद्द किए जाने के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Investment and Industrial Development: बिहार के उद्योगों को मिलेगी नई...

Bihar Investment and Industrial Development, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार...

Bihar Rail Projects: पटना साहिब प्रकाश पर्व पर 9 से 16...

Bihar Rail Projects, पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा, रेल परियोजनाओं के विस्तार और राज्य में आईटी व...

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...