Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

RJD कार्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ की एकदिवसीय बैठक

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ की एकदिवसीय बैठक किया गया। वीरचंद पटेल पथ पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय ( कर्पूरी सभागार) में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई है। इस अवसर पर प्रदेश राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे।

इस बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. मोहित यादव के द्वारा की गई इस मौके पर सभी नेतागण को चिकित्सकों के द्वारा बुके और अंग वस्त्र पहनकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष से जगदानंद सिंह ने चिकित्सको को मंच पर से जमकर तारीफ की कहा कि आप ऐसे प्रोफेशन से जुड़े हुए हैं की जन्म से मृत्यु और मृत्यु के बाद भी आपकी आवश्यकता पड़ती है।

जगदानंद सिंह ने कहा कि कोई भी ऐसा प्रोफेशन नहीं है जिसका इतना ज्यादा विस्तार हो। गांव के छोटे अस्पतालों से लेकर राष्ट्रीय स्तर के बड़े अस्पतालों तक डॉक्टर, स्पेशलिस्ट सुपर स्पेशलिस्ट के रूप में आप लोग उपस्थित रहते हैं। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने संदेश देते हुए डॉक्टर से कहां की कोई गरीब पैसे के आभाव में स्टेशन पर फुटपाथों पर अपना जीवन बिताता है। वह लौट कर न जाने पाए उनके दवा का इंतजाम जरुर करें, डॉक्टर साहब अपनी थोरी सी बुद्धि का प्रयोग गरीबों के लिए कर देते हैं तो उसकी छोटी सी झोपड़ी बस जाती है नहीं तो उस पर बुलडोजर चलाने वाले की कमी नहीं है।

यह भी पढ़े : RJD के कई नेताओं ने ली JDU की सदस्यता, नेताओं ने किया पार्टी में स्वागत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...