पिस्टल के साथ 4 युवक को पुलिस में किया गिरफ्तार

नवादा : नवादा हिसुआ थाने की पुलिस ने राजगढ़ रोड में एक वैगनआर कार से कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और नकली नोट का गड्डी बरामद किया है। नवादा एसपी अंबरीश राहुल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि हिसार थाने को सूचना मिली कि राजगीर रोड मैं एक बैगनआर कार में कुछ लोग हैं जो किसी आपराधिक घटना को करने के फिराक में हैं।

सूचना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने टीम गठित कर उस स्थान पर पहुंची। वाहन चेकिंग के दौरान राजगढ़ रोड के पास बगोदर हाई स्कूल के पास एक वैगनआर कार की तलाशी ली गई तो उन लोगों के पास से दो अवैध हथियार, तीन जिंदा कारतूस, मोबाइल और नोट जैसे दिखने वाले कागज बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह लोग अकेले महिला व पुरुष को अपने झांसे में फंसाकर सुल्तान जगह पर ले जाकर उनके पैसे ले लेते थे। अगर कोई इसके झांसे को समझ जाता था तो हथियार का भय दिखाकर उनसे पैसे छिन लेते थे। जिनके द्वारा यह भी बताया गया कि विगत दो माह में उन्होंने विभिन्न जिलों में करीब सात से आठ जगह पर ऐसी घटना को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आनंद थाना क्षेत्र के मुकेश कुमार, समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी राजाराम पासवान, बेगूसराय जिले के दीपक कुमार, बेगूसराय जिले के गोदना थाना क्षेत्र के पवन कुमार के रूप में किया गया है। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के ऊपर कई जिलों में केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस सभी अपराधियों से पूछताछ कर रही है आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...