सम्राट ने कहा- ‘युवराज’ जब राजनीति में आएंगे तो लोकतंत्र को नहीं समझ पाएंगे

पटना : बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो ) ने आज आपातकाल की वर्षगांठ पर ‘आपातकाल : लोकतंत्र के साथ विश्वासघात’ पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर आपातकाल को लेकर आगन्तुकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हम सभी लोकतंत्र की हत्या आपातकाल की बरसी पर इकट्ठा हुए हैं। कांग्रेस ने संविधान को कई बार बदलने का काम किया। यहां तक की संविधान धर्मनिरपेक्ष को जोड़ दिया गया, लेकिन जम्मू कश्मीर में 370 धारा को नहीं हटा सकी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान में धर्मनिरपेक्ष जोड़ दिया लेकिन जम्मू कश्मीर के लोग इसका इंतजार करते रहे। सरकार अपने आदेश को भी पूरे देश में लागू नहीं कर सकी। जब नरेंद्र मोदी की सरकार आयी तो धारा 370 हटाया गया।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने इशारों ही इशारों में राजद नेता लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक बिहार के एक नेता कहते थे कि अब राजा के घर राजा नहीं पैदा होगा, लेकिन आज वे राजकुमार और राजकुमारी ही पैदा करने में लगे है। उन्होंने कहा कि आज आप जितने भी नेता देख रहे हैं वह जेपी आंदोलन की उपज हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में चारा घोटाला में मुख्यमंत्री जेल गए, लोकतंत्र शर्मसार हुआ। जिस विधेयक को राष्ट्रपति को भेजा गया उसकी प्रति एक राजकुमार ने फाड़ दिया, क्या यही लोकतंत्र है। ‘युवराज’ जब राजनीति में आएंगे तो लोकतंत्र को नहीं समझ पाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आई आरक्षण का समर्थन किया लेकिन काँग्रेस ने आजादी के बाद से ही आरक्षण का विरोध किया। उन्होंने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से 2025 के विधानसभा चुनाव में 2010 का परिणाम दोहराने की अपील करते हुए कहा कि लालू परिवार को एक भी सीट नहीं जीतने देना है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आपातकाल आज इतिहास के पन्नों में दर्ज है और इसी अतीत से हमे वर्तमान को सुधारना है और भविष्य में याद रखना है। उन्होंने आपातकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस दौरान लोगों के अधिकारों का दमन नहीं किया गया बल्कि दहशत बनाया गया। लोगों की नसबंदी तक कर दी गई। संविधान बदल दिया गया। कांग्रेस ने संविधान में बदलाव परिवार की जमींदारी को स्थापित करने के लिए किया था।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने आपातकाल को सिलसिलेवार तरीके से बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल को आज आने वाली पीढ़ी को बताना चाहिए।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने किया। इस गोष्ठी में बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, भाजयुमो के महामंत्री सीमांत शेखर, शशि रंजन, नीरज नवीन, भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

यह भी पढ़े : 2 जुलाई को रामलला का दर्शन करेंगे सम्राट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...