Advertisement
Advertisement

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता का आरोप

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने के आरोप में कार्रवाई हुई।


Jharkhand Congress रांची: झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन के लगातार उल्लंघन के आरोप में की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निष्कासन का फैसला लिया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

Jharkhand Congress: गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने का आरोप

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के अनुसार, योगेंद्र साव मीडिया के माध्यम से गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक, अपमानजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रहे थे। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है।


Key Highlights


Jharkhand Congress: नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस ने की कार्रवाई

राकेश सिन्हा ने बताया कि योगेंद्र साव को इस मामले में पहले नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद पार्टी अनुशासन से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें तीन साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया। इस कार्रवाई के बाद झारखंड कांग्रेस में राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना है।

Commercial Advertisment

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines: घाटों पर पटाखे और निजी नावों...

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines, पटना: बिहार में छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान नदियों, तालाबों और छठ...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: फलों को जल्दी पकाने के...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने...

Bihar Sports Training Facilities: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की संख्या बढ़ाने...

Bihar Sports Training Facilities, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार...