Ranchi : जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला को लेकर हुई बैठक, उपायुक्त ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला के सफल आयोजन को लेकर आज रांची जिला उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दण्डाधिकारी ( विधि- व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, जिला नजार उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार, आवासीय दंडाधिकारी हटिया, श्रीमती स्मृति कुमारी, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति रांची के प्रभारी अध्यक्ष, रणेन्द्र कुमार, सचिव मिथलेश कुमार सहित अन्य संबंधित सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला 2024 में व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों से विचार- विमर्श करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया ।

पंचमुखी मुहाने पर वॉच टावर, लाईट- पेयजल की व्यवस्था, मेला परिसर एवं मौसीबाड़ी में बिजली/ जेनरेटर की व्यवस्था, मेला परिसर की स्वच्छता, चिकित्सक/ एम्बुलेंस की व्यवस्था, अग्निशमन, चलंत शौचालय की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि को लेकर विभागीय पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा उचित निर्देश दिया गया ।

मांस-मछली वितरण पर रहेगी रोक

नगर निगम के पदाधिकारी को मोरम या छाई या स्टोन डस्ट से मेला परिसर के गड्ढ़ों को भरने का निदेश दिया गया । मेला परिसर में मांस- मछली एवं शराब के विक्रय पर रोक के लिए उपायुक्त द्वारा आम सूचना जारी करने को कहा गया ।

मेला के दौरान विभिन्न समितियों के स्वयं सेवकों को आईडी कार्ड उपलब्ध कराने, वाहन पास जारी करने, मंदिर( मुख्य) में सुरक्षा बलों एवं मौसीबाड़ी में सुरक्षाबलों की तैनाती, रथ के चारों ओर सुरक्षा बलों की तैनाती आदि पर भी विचार विमर्श करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश दिये ।

उपायुक्त द्वारा जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति को मेला से संबंधित निविदा को फाइनल करने का भी निर्देश दिया गया । उन्होंने कहा कि दर ऑर्गेनाइज्ड हो, यह सुनिश्चित करें कि उचित दर पर ही दुकानदारों से पैसे लिए जाएं।

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...