राज्यसभा चुनाव : तेजस्वी ने बुलायी बैठक, AIMIM ने बनायी दूरी

पटना : राज्यसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से प्रत्याशी उतारा गया है। इस चुनाव से पहले आज यानी 10 मार्च को राजद के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने आवास पर पार्टी के विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में आलोक मेहता व भोला यादव सहित तमाम नेता पहुंचे। तेजस्वी राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं संग मथन कर रहे हैं। इस बीच राजद के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने इस बैठक से दूरी बना ली है।

बैठक को लेकर AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा- हमें इसकी कोई खबर नहीं है

तेजस्वी यादव की इस बैठक को लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमें इसकी कोई खबर नहीं है। तेजस्वी यादव की पारिवारिक बैठक है। एक सवाल पर कहा कि ये तेजस्वी यादव से पूछिए कि उनको हमारी जरूरत है क्या? उनको जरूरत पड़ेगी उसके बाद हम लोग फैसला करेंगे।

‘दिल्ली से आने के बाद तेजस्वी से नहीं हुई बात’

वहीं अख्तरुल ईमान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवार हैं तो चुनाव होगा। तेजस्वी यादव की इच्छा थी कि हम लोग समर्थन करें और हम लोगों की है को वो हमारा करें। हमने तेजस्वी से कहा था कि उच्च सदन में हम लोगों का कोई नहीं है। इस पर तेजस्वी ने कहा था कि हम दिल्ली से आकर बात करेंगे। वे दिल्ली से आए लेकिन अब तक कोई बात नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े : Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ट्वीट कर राज्यसभा चुनाव लड़ने की पुष्टि, कहा बिहार की सेवा जारी रखूंगा

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...