Advertisment

किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के 75वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे विजय सिन्हा

मुजफ्फरपुर : परमपूज्य दंडी स्वामी किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती भारत के किसान आंदोलन के जनक थे। समाज सुधार में महत्वपूर्ण अग्रणी भूमिका निभाई थी। साथ ही आजादी के बाद जमींदारी उन्मूलन कानून लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर के रामदयालु सिंह कॉलेज सभागार में किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि पर पहुंचे और श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता, कुलपति प्रोफेसर डीसी राय और पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा समेत गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती गरीबों, शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गो को साथ लेकर सामाजिक समरसता लाने का कार्य करते थे।

लोकतंत्री की जीत है, विपक्ष को इससे सबक लेना चाहिए – विजय सिन्हा

सांसद ओम बिड़ला के लोकसभा अध्यक्ष बनने पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है, विपक्ष को इससे सबक लेना चाहिए।

यह भी पढ़े : मोटरसाइकिल सवार 3 अपराधियों ने स्कूटी सवार महिला को गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

Ramgarh Factory Blast: बरकाकाना में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की...

 रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिनमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मी गंभीर...

Jharkhand e-Kalyan Scholarship: छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें 2025-26 और...

झारखंड में ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। 2025-26 के लिए 25 सितंबर और 2026-27 के लिए 20 नवंबर...

Bihar Cooperative Policy 2026: नई सहकारिता नीति से बिहार में सहकारिता...

 बिहार राज्य सहकारिता नीति 2026 के क्रियान्वयन से सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी। महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को सहकारी क्षेत्र से जोड़ने...