बिहटा एयरपोर्ट का नाम होगा स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा…

पटना: राजधानी पटना के बिहटा में स्थित सीताराम आश्रम में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी पहुंचे थे। समारोह में अमेरिकी शोधार्थी स्व वाल्टर हाउजर के परिजन और दो शिष्य भी अमेरिका से पहुंचे थे। उन लोगों ने स्व हाउजर की अस्थियाँ गंगा में प्रवाहित करने के बाद पुण्यतिथि समारोह में भाग लेने पहुंचे थे।

सभी सातों अमेरिकी यात्रियों ने आश्रम के संग्रहालय को देखा और समाधि स्थल पर स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहटा में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का नाम स्वामी सहजानंद के नाम पर करने का आश्वाशन दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि इसका प्रस्ताव वे सीएम को देंगे। वहीं अमेरिकी शोधार्थी विलियम पिंच ने कहा कि बिहटा आश्रम उनलोगों का तीर्थस्थल है। संस्था के सचिव डॉ सत्यजीत ने आये अतिथियों को मोमेंटो देकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – शनिवार से शुरू होगा दो दिवसीय WCCC, पहले दिन ऑनलाइन तो दूसरे दिन…

उसके पहले साहित्यकार अनीश अंकुर ने कहा कि स्वामी जी ने जमींदारों के बीच में रहकर जमींदारी का विरोध किया था। ये उनके कुशल व्यक्तित्व को दर्शाता है। सबसे पहले स्वामी जी ने 1936 में अखिल भारतीय किसान महासभा की स्थापना की थी उसके बाद हीं स्वाधीनता आंदोलन के लिए संगठित आंदोलन शुरू हुआ था। वाल्टर हाउजार के परिजनों ने आश्रम और स्वामी जी के इस कर्मस्थली को नमन किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  चुनाव आयोग बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों को करने जा रहा डीलिस्ट, ऐसे पार्टियों पर कार्रवाई शुरू…

पटना से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...