किसानों से मुलाकात करने पहुंचे विजय सिन्हा

बिहटा : रविवार को बिहटा नगर परिषद के अम्हारा गांव में आंदोलनकारी किसानों से मुलाकात करने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे। इस दौरान भाजपा पटना जिलाअध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, भाजपा के नेता अतुल कुमार भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद,आशुतोष कुमार आदि लोग मौजूद थे। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के स्वागत अम्हारा गांव निवावी और किसान नेता स्व त्र्यंबक राज के पुत्र और किसान आंदोलन के संयोजक रिशांक राज ने किया।

वहीं बिहटा प्रखंड के विभिन्न गांव के आंदोलनकारी किसानों के साथ विजय सिन्हा ने बैठक की। वहीं बैठक की अध्यक्षता अम्हारा वार्ड नंबर-19 के वार्ड पार्षद सनी कुमार और रिशांक राज ने किया। वहीं इस किसान आंदोलन के संयोजक रिशांक राज ने राज ने विजय सिन्हा को किसान आंदोलन को लेकर तमाम विस्तृत जानकारी दिया। वहीं उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसानों का आंदोलन जायज है तमाम जानकारी मैंने लिया है। चुनाव समाप्त होने के बाद एक बार फिर किसानों से मुलाकात करूंगा और जो भी प्रयास होगा मेरे तरफ से वह करने का काम करूंगा। क्योंकि जो भी बिहार सरकार के नियम के अनुसार मुआवजा राशि मिलना है इसके तहत कार्य किया जाएगा। वहीं मौके पर किसान सोमनाथ यादव, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष, रवि कुमार जिला महामंत्री भाजपा नेता अभिषेक मोंटी और रजनीश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : नौकरी दिलाने के नाम पर मां के सामने बेटी के साथ अपराधियों ने किया दुष्कर्म

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवानिश कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...