विधानसभा परिसर स्थित पुस्तकालय में प्रेम कुमार व विजय सिन्हा ने की मां सरस्वती की पूजा अर्चना, CM नीतीश ने भी दी बधाई

पटना : पूरे देश सहित बिहार में आज यानी 23 जनवरी को वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने वसंत पंचमी को बधाई दी। आज विधानसभा परिसर स्थित पुस्तकालय में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को विद्या, ज्ञान और वाणी की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला

मां शारदे की कृपा से ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि का प्रकाश हर मन में व्याप्त हो – विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि मां शारदे की कृपा से ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि का प्रकाश हर मन में व्याप्त हो और हमारा बिहार शिक्षा, संस्कार और प्रगति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहे यही प्रार्थना है। जय मां सरस्वती! आप सभी को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Prem Kumar Vijay Sinha 1 22Scope News

CM नीतीश ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट कर वसंत पंचमी व सरस्वती पूजा को दी बधाई

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ ऋतुराज वसंत के आगमन पर ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं। आप सभी पारस्परिक सौहार्द्र के साथ वसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के पर्व को मनाएं। मेरी कामना है कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लाए और हर ओर ज्ञान का प्रकाश फैले।

यह भी पढ़े : सचिव द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की DPR पर गहन समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने हेतु दिए निर्देश

JPSC Result 2026: झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग PT का रिजल्ट जारी,...

जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग पीटी परीक्षा 2023 की संशोधित आंसर-की और परिणाम जारी कर दिया है। 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य...

Ranchi Crime News: पति के अवैध संबंध बने हत्या की वजह,...

रांची के तुपुदाना सीरी जंगल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पति के...

Indian Railways Update: गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा AC Coach, रांची...

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने और रांची आनंद विहार व संतरागाछी अजमेर स्पेशल...