SSP का बड़ा एक्शन, पटना के 2 थानेदार एक साथ सस्पेंड

पटना : पटना के एसएसपी सह डीआईजी राजीव कुमार मिश्रा ने कल यानी बुधवार को बड़ा एक्शन लिया है। लापरवाही बरतने वाले पटना के रामकृष्ण नगर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती और बेउर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बताया जाता है कि रामकृष्ण नगर थाना में एक महिला अपने साथ हुए शोषण की शिकायत दर्ज करने पहुंची थी लेकिन थाना अध्यक्ष ने उसे महिला के गुहार को नहीं सुना और अनदेखी करते रहे। पीड़ित महिला ने सीनियर एसएसपी पटना से संपर्क किया और पूरी आपबीती सुनाई। इस मामले मे चार दिनों के बाद महिला का आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई।

आपको बता दें कि इसके अलावा पटना के बेउर थाना में भी इसी तरह के एक मामला आया था। जिस मामले में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने पीड़ित की गुहार नहीं सुनी और लापरवाही बरतते हुए उसे थाना से भगा दिया। थाना अध्यक्ष के व्यवहार से दुखी पीड़ित पटना के सीनियर एसएसपी के दरबार में पहुंच गया और अपने शिकायत सुनायी। इसके बाद थाना अध्यक्ष को एसएसपी राजीव मिश्रा ने जमकर फटकार लगाई और तुरंत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। ऐसे ही मामले में लापरवाही बरतने के आरोपों में रामकृष्ण नगर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती और बेउर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को अपनी थाना अध्यक्ष की कुर्सी गंवानी पड़ी।

यह भी पढ़े : पटना के नए DM चंद्रशेखर सिंह ने संभाला कार्यभार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...

India vs West Indies T20: रांची में मैच से पहले टिकट...

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट बिक्री शुरू, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम...