पटना फायरिंग मामला : SSP की बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर है। पटना के बोरिंग स्थित एसके पुरी थाना क्षेत्र के हड़ताली मोड के पास कल यानी शनिवार की शाम कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ सात से आठ राउंड फायरिंग की थी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) अवकाश कुमार ने छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में एक दारोगा, दो एएसआई और तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। अभी और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। मामले की जांच चल रही है। एसएसपी ने कहा कि 24 घंटे में सिटी एसपी जांच रिपोर्ट देंगे।

LN Mishra 1 22Scope News

पीरबहोर थाना के थानाध्यक्ष को शो-कॉज नोटिस, दारोगा, SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

वहीं पटना एसएसपी अवकाश कुमार का एक्शन जारी है। लापरवाही के आरोप में पटना के दीघा गांधी मैदान स्थित पीरबहोर थाना के थानाध्यक्ष को शो कॉज नोटिस दिया गया है। साथ ही एक दारोगा, एक एएसआई और छह पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं चार सैप जवान चालकों का अनुबंध समाप्त किया गया। एसएसपी पटना ने रविवार की शाम वायरलेस पर मैसेज फ्लैश किया था लेकिन कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

presss release page 0001 22Scope News

WhatsApp Image 2025 05 26 at 06.26.24 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : बोरिंग रोड में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...