Advertisment

Bokaro : अचानक थाने को ग्रामीणों ने घेरा, करने लगे ये मांग…

Bokaro : बोकारो के चास मुफस्सिल थाना में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष थाने के बाहर जमा होकर हंगामा करने लगे। बता दें कि पत्थर बाजी शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के विरोध में काला पत्थर के ग्रामीणों ने आज चास मुफस्सिल थाना का घेर कर दिया है।

थाना घेराव कर ग्रामीण प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। थाना घेराव में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक देखी जा रही है। पिछले मंगलवार के दिन काला पत्थर में नगर निगम के द्वारा कचरा निस्तारण प्लांट निर्माण कार्य का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने पथराव किया था।

चास सीओ ने दर्ज कराया था मामला

जिसमें नगर निगम की गाड़ी और जेसीबी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी। इस मामले के बाद चास सीओ दिवाकर दुबे के द्वारा 10 लोगों पर नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद से ग्रामीण विरोध में उतर आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी कीमत पर प्लांट बनने नहीं देंगे और प्रशासन इस झूठे मुकदमे को वापस ले।

 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...