चास मुफस्सिल थाना का  घेरव

Chas : पत्थर बाजी में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के विरोध में काला पत्थर के ग्रामीणों ने आज चास मुफस्सिल थाना का  घेराव किया।

ग्रामीणों ने इस दौरान प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। थाना घेराव के दौरान महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही।

पिछले मंगलवार के दिन काला पत्थर में नगर निगम के द्वारा कचरा निस्तारण प्लांट निर्माण कार्य का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने पथराव किया था।

जिसमें नगर निगम की गाड़ी और जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस मामले में चास के सीओ दिवाकर दुबे ने 10 लोगों को नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।

इसी मामले में पुलिस ने देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद से ग्रामीण विरोध में उतर आए हैं ।ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी कीमत पर प्लांट बनने नहीं देंगे।

चास

 

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...