Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला के मद्देनजर DRM ने किया सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, दिए कई अहम् निर्देश

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला आगामी 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। श्रावणी मेला को लेकर मालदा डिवीज़न के डीआरएम विकास चौबे ने सुल्तानगंज स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कांवरियों और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधा की जानकारी ली साथ ही आने वाले कांवरिया और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीआरएम ने सबसे पहले अमृत भारत स्टेशन के तहत निर्माण कार्य को देखा और उसमें तेजी लाने सहित आवश्यक निर्देश दिया। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोच डिस्प्ले बोर्ड जुलाई के प्रथम सप्ताह तक लग जाने की भी कही। डीआरएम ने स्टेशन परिसर के पूर्वी और पश्चिमी छोड़ पर बैरिकेडिंग या दीवार बनाने का निर्देश दिया ताकि कोई भी कांवरिया रेल ट्रैक पार न कर सके। उन्होंने कहा कि सभी प्लेटफॉर्म पर सीसीटीवी कैमरा और मेटल डिटेक्टर मशीन लगाया जाएगा जिससे सुरक्षा जांच में सुविधा होगी। पूरे स्टेशन की मॉनिटरिंग मालदा डिवीज़न से की जाएगी।

डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर हो रहे निर्माण कार्य को मेला शुरू होने के पूर्व पूर्ण करने का निर्देश देते हुए समतलीकरण करने का भी निदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस व मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव होगा। सुद्ध पेयजल, वॉच टावर से निगरानी, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य यात्री सुविधाओं को यथाशीघ्र बहाल करने की बात कही।

सुल्तानगंज, भागलपुर से श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा- बीजेपी और जदयू के नेताओं में अविश्वास की कमी…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

DRM DRM DRM DRM

DRM

Commercial Advertisment

Patna Food Safety Raid Before Chhath: फलों को जल्दी पकाने के...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने...

Bihar Sports Training Facilities: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की संख्या बढ़ाने...

Bihar Sports Training Facilities, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार...

Bargaon Dham Chhath Preparation: छठ से पहले बड़गांव धाम पहुंचे मंत्री...

Bargaon Dham Chhath Preparation, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। ग्रामीण...