Advertisment

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर DM पहुंचे अजगैबीनाथ धाम, ससमय कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरिय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव जिला व प्रखंड के सभी आला अधिकारियों के साथ नमामि गंगा घाट पहुंचे। इस दौरान डीएम नवल किशोर चौधरी ने सभी विभाग के अधिकारियों को श्रावणी मेला उदघाटन स्थल, गंगा घाट, कांवड़ियों के ठहराव स्थल, बिजली, पानी, शौचालय व चेकिंग रूम की व्यवस्था ससमय दुरुस्त करने का निर्देश दिए।

30 जुलाई से श्रावणी मेला प्रारंभ होना है – DM नवल किशोर चौधरी

इस दौरान डीएम नवल किशोर चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 30 जुलाई से श्रावणी मेला प्रारंभ होना है। अजगैबीनाथ धाम में प्रत्येक दिन हजारों, लाखों कांवड़िया पहुंचकर गंगा घाट स्नान कर बैधनाथ धाम बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाते हैं। उसी को देखते हुए कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अजगैबीनाथ गंगा घाट, ठहराया स्थल,का निरक्षण कर जायजा लिया गया है। जो सभी विभाग के अधिकारियों को उदघाटन स्थल, जर्मन हेंगर, गंगा घाट में लगने वाले चौकी, दुकाने, बिजली, पानी व शौचालय को दुरुस्त करने का निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

Bhagalpur DM 1 22Scope News

कांवड़ियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रयाप्त मात्रा में सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी – SSP प्रमोद कुमार यादव

साथ ही एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कांवड़ियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रयाप्त मात्रा में सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। जिससे कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो। इस दौरान डीडीसी प्रदीप सिंह, एसडीओ विकास कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ अनुज कुमार व बिजली विभाग के एसडीओ मधुरंजन कुमार सहित इत्यादि दर्जनों जिला व प्रखंड के सभी विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

Bhagalpur DM 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला आज से शुरू, तैयारी पूरी, सम्राट-विजय करेंगे उद्घाटन

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...