Gaya में घर के बाहर से चोर ने दिनदहाड़े उड़ाई बाइक, सीसीटीवी में चोरी कैद

गया: गया में चोरों ने दिनदहाड़े घर के बाहर से एक बाइक की चोरी कर ली। चोर पैदल आए और आसपास की हालत को भांप कर फिर बाइक लेकर भाग निकले। घटना गया के गया के चंदौती थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी रोड नंबर 3 की है जहां चोर दिनदहाड़े घर के बाहर से एक बाइक की चोरी कर ली। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक चोर पैदल ही आया, दो चक्कर लगा कर आसपास की हालत को भांप लिया और किसी भी प्रकार का खतरा न देख मास्टर चाभी से बाइक स्टार्ट कर निकल लिया।

मामले में पीड़ित बाइक मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मगध कॉलोनी निवासी पीड़ित अजय सिंह ने बताया कि वह दोपहर के समय अपने घर आए और बाइक घर के बाहर खड़ा कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर निकले तो बाइक गायब था। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछा लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। फिर पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें दिखा कि पैदल आए एक चोर ने बाइक की चोरी कर ली। मामले में चंदौती थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है, जल्द ही चोर पकड़ लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nalanda में शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने की तैयारी शुरू, दिया गया प्रशिक्षण

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya Gaya

Gaya

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने...

ABDM Award Begusarai: बिहार को डिजिटल हेल्थ में राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय...

ABDM Award Begusarai: स्वास्थ्य सेवाओं की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से लेकर अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल...

Pitru Paksha Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर CM का फोकस,...

Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी की धरती पर इन दिनों आस्था, परंपरा और श्रद्धा का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों...