Minister Neeraj Bablu ने नीट मामले में राजद पर किया हमला, कहा…

पटना: बिहार सरकार के पीएचईडी विभाग में पुराने टेंडर को रद्द किया जा रहा है। मामले में मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि पुराने सारे टेंडर को रद्द किया जाएगा और फिर नए सिरे से लागू किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने राजद के मंत्रियों और नेताओं को जिम्मेवार बताया और कहा कि पहले उन्होंने अपने हिसाब से टेंडर बनाया और निकाला था लेकिन अब सरकार के नियमों के हिसाब से टेंडर निकाला जायेगा।

नीरज बबलू ने कहा कि टेंडर रद्द करना एक आम प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पहले जो टेंडर हुआ था उसमें कुछ कमियां थी इसी वजह से उसे रद्द किया गया है। बिहार सरकार के विभाग की तरफ से जो भी टेंडर होगा वह त्रुटिहीन और विकासात्मक टेंडर होगा और सभी काम भी विकास के लिए होगा। उन्होंने आगे कहा कि आगे भी टेंडरों की जांच की जा रही है और त्रुटिपूर्ण टेंडरों को रद्द कर नए सिरे से जारी किया जाएगा। उन्होंने राजद के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद के नेताओं ने अपने हिसाब से टेंडर निकाला और उनके अपने ठेकेदार को काम भी मिला लेकिन अब सभी काम उचित प्रक्रिया से होगा।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के संकल्प हर घर में नल का शुद्ध जल के लिए हम लोग संकल्पित हैं और दृढ़ता के साथ विकास के सारे काम किये जाएंगे। वहीं उन्होंने अश्विनी चौबे के एक बयान पर कहा कि यह उनका अपना व्यक्तिगत राय है, पार्टी की राय नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में छोटे बड़े सभी तरह के मछली पकडे जा रहे हैं। तेजस्वी के सहायक और उनके संबंधी लोग भी पकडे जाएंगे। वे लोग सरकार से बाहर हो गए तो अब मौजूदा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak और बिहार में पुल गिरने के मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Minister Neeraj Bablu Minister Neeraj Bablu Minister Neeraj Bablu Minister Neeraj Bablu

Minister Neeraj Bablu

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img