
Advertisment
पटना : बीजेपी कोटे से बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने एक बड़ा बयान दिया है। PHED विभाग में करोड़ों का ठेका रद्द करने को लेकर मंत्री ने कहा कि टेंडर में गड़बड़ियों के कारण रद्द किया गया। महागठबंधन की सरकार में जो टेंडर किया गया उसमें काफी गड़बड़ी थी। हर घर नल का जल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है, हम लोग उनके सपने को पूरा करने में जुटे हैं। नल जल योजना में कई जगह गड़बड़ी और शिकायत थी। छह महीना में नल जल की व्यवस्था ठीक हो इसलिए फिर से नया टेंडर निकाला जा रहा है।
Advertisment
यह भी पढ़े : CM नीतीश ने वाल्मिकि नगर में इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर के साथ अतिथि परिषद का किया लोकार्पण
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट
PHED
Advertisement




