Madhepura में चोरों ने जिला स्वास्थ्य समिति के ऑफिस से चुराई लाखों की संपत्ति

मधेपुरा: मधेपुरा में इन दिनों चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है तभी तो चोरों ने सरकारी कार्यालय में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने बुधवार की रात मधेपुरा के जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में लाखों रूपये के संपत्ति की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले में जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम प्रिंस ने बताया कि बुधवार की रात सदर अस्पताल स्थित जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में अज्ञात चोरों ने लाखों रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली। सुबह कार्यालय खोलने के लिए जब परिचारी पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई।चोरों ने कार्यालय का ताला काट कर चोरी की है। उन्होंने बताया कि चोरों ने 32 इंच का टीवी, टैब, सेटटॉप बॉक्स समेत कई अन्य सामानों की चोरी कर ली। वहीं अहम दस्तावेज रखे जाने वाले गोदरेज भी खुला हुआ था।

चोरों ने जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी वेश्म का दरवाजा तोड़ कर एक लैपटॉप की भी चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि चोरो ने कार्यालय से सभी सीसीटीवी का हार्डडिस्क भी चोरी कर ली है। घटना की सूचना पर मधेपुरा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Surat की ऊर्जा-दक्ष MSME इकाइयों को मिल सकती है ब्‍याज सब्सिडी

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

MADHEPURA MADHEPURA Madhepura Madhepura

MADHEPURA

Bihar Vidya Sathi App: 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा ऑनलाइन...

Bihar Vidya Sathi App: बिहार के विद्यार्थियों को 24 घंटे ऑनलाइन शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप की शुरुआत की गई...

Bihar Pink Bus Service: महिलाओं के सुरक्षित सफर की नई तस्वीर,...

Bihar Pink Bus Service: बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिंक बस सेवा संचालित...

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...