मोकामा : मोकामा शहर में अब चोरों का भी कहर टूटने लगा है। आम लोगों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर दहशत पैदा करने वाले चोरों ने सरकार के घर में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। नवीनतम मामला मोकामा बाजार समिति से जुड़ा हुआ है। बाजार समिति में बिहार राज्य खाद्य निगम का भंडार गृह है। चोरों ने इस समिति में सरकारी अनाज से भरे ट्रक पर ही हाथ साफ कर दिया। चोरों ने एक ट्रक से लगभग 20 बोरी गेहूं की चोरी कर पुलिस को चुनौती दे दी। बाजार समिति मुख्य सड़क किनारे अवस्थित है। ऐसे में पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है। पिछले साल भी चोरों ने सरकारी गोदाम से भी कई क्विंटल अनाज की चोरी कर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी थी। रविवार की बीती रात की हुई घटना में अनाज की चोरी के साथ ट्रक से डीजल की भी चोरी की गई। चोरी की इस घटना से बाजार समिति की सुरक्षा को लेकर ट्रक मालिकों में दहशत कायम हो गया है।
यह भी पढ़े : झोपड़ी नुमा घर में लगी भीषण आग
यह भी देखें :
विकाश कुमार की रिपोर्ट


















