Secunderabad जाने निकला था अब तक नहीं पहुंचा, भटक रही गली गली

औरंगाबाद: पिछले 9 दिन से लापता अपने पति की तलाश करती महिला अपने गोद में बच्चा लिए दर दर भटक रही है। गुरुवार को महिला अपने पति की खोज करते हुए औरंगाबाद के रफीगंज पहुंची। महिला के साथ उसके चार बच्चे भी दर दर भटक रहे हैं। महिला गुड़िया देवी अपने चार बच्चों 8 वर्षीय आदर्श कुमार, 7 वर्षीय नंदनी कुमारी, 4 वर्षीय नितम कुमारी और 2 वर्षीय निहु कुमार के साथ गली गली भटकते हुए अपने पति को खोज रही है।

8 वर्षीय मासूम आदर्श कुमार ने रट हुए बताया कि पापा कमाने के लिए सिकंदराबाद जाने की बात कह घर से निकले थे और अब उनका कोई पता नहीं चल रहा है कि वह कहां हैं। महिला गुड़िया देवी ने बताया कि उसका पति हरेंद्र पासवान गांव के ही भगीरथ मांझी के साथ 18 जून को घर से सिकंदराबाद जाने के लिए निकले थे। वे दानापुर से सिकंदराबाद की ट्रेन में जनरल बोगी से निकले थे। 19 जून की आधी रात करीब 12-01 बजे उन्होंने अपने दोस्त रंजीत शर्मा को फोन कर बताया कि मेरा दूसरे यात्रियों के साथ झगड़ा हो गया है। हमलोग जबलपुर पहुंचने वाले हैं।

अभी तक वे लोग सिकंदराबाद नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि हमलोगों ने दानापुर रेलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चला।हमलोग अपने स्तर से हर जगह खोजबीन कर रहे हैं। वहीं लापता व्यक्ति के दोस्त रंजीत शर्मा ने बताया कि हमलोग जब स्थानीय थाना में मामले में शिकायत करने पहुंचे तो उन लोगों ने एक नहीं सुनी और थाना से भगा दिया।

उन्होंने बताया कि लापता व्यक्ति चायनीज फ़ास्ट फ़ूड का कारीगर था और वह करीब 16 वर्ष की उम्र से सिकंदराबाद में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। उक्त रेस्टोरेंट में फोन कर जानकारी लेने पर उन लोगों ने बताया कि अभी तक नहीं पहुंचा है। परिजन अनहोनी की आशंका की वजह से काफी परेशान हैं साथ ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Om Birla हो सकते हैं लोकसभा स्पीकर, आज करेंगे नामांकन

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Secunderabad Secunderabad Secunderabad Secunderabad

Secunderabad

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking: बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking, पटना: बिहार में पर्यटन को सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की लग्जरी कैरावैन...

Airtel International Roaming Compensation: एयरटेल और भारती टेलीमीडिया पर 1.25 लाख...

Airtel International Roaming Compensation, पटना: अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा उपलब्ध नहीं कराने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने भारती टेलीमीडिया लिमिटेड...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...