Advertisment

 दो स्टाफ ने किया 1.25 करोड़ का गबन

रांची:  विदेशी शराब दुकान के दो कर्मचारियों के विरूद्ध उत्पाद विभाग की ओर से 1.25 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह विदेशी शराब दुकान कांके रोड में गांधीनगर के सामने स्थित है।

विदेशी शराब की दुकानों में मैनपावर देने वाली कंपनी फ्रंटलाइन बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक ने गोंदा थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, दुकान में काम करने के लिए रखे गए दो कर्मियों सौरभ सिंह और अभिषेक सिंह पर 1.25 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

इसी वर्ष जनवरी से अब तक दोनों कर्मियों ने शराब की बिक्री से हुई वास्तविक आमदनी में गबन किया और कम राशि बैंक में जमा कराई। इसके लिए इनके द्वारा दो तरह के इनवॉयस तैयार किए जाते थे।

एक में वास्तविक आमदनी दर्ज होती थी और जो रुपए जमा करने के लिए कैश वैन के प्रभारी को दिया जाता था, वह कम होता था।

इनके द्वारा इसी तरह की गड़वड़ी कर1.25 करोड़ रूपय का गबन किया गया। दोनों कर्मचारियों के इनवॉस को ऑडिटर भी क्लियरेंस देता था गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

https://youtube.com/22scope

गबन

Highlights

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन की तृतीय सोमवारी पर सांसद मनीष...

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद आवास में धार्मिक और भक्तिमय माहौल...

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Mandar: मांडर में कांग्रेस की बड़ी बैठक,...

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Mandar: ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में सोमवार को कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा लोकसभा स्तरीय...

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...