रांची: शराब दुकान का ताला तोड़कर 2.95 लाख की चोरी, कैश व शराब दोनों ले उड़े चोर

रांची में टाटीसिल्वे रोड स्थित शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 2.95 लाख की चोरी की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।


रांची: रांची जिले के लगांव थाना क्षेत्र में अपराधियों ने टाटीसिल्वे रोड स्थित विदेशी शराब दुकान को निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 89 हजार रुपये नगद और करीब 2 लाख 6 हजार रुपये मूल्य की शराब चोरी कर ली।

दुकान के कर्मचारी सत्येंद्र कुमार साह ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त की रात 10 बजे दुकान बंद कर अपने सहयोगियों के साथ निकले थे। 24 अगस्त की सुबह जब दुकान खोली गई तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर से नकद और शराब की पेटियां दोनों गायब थीं। शराब का मिलान करने पर चोरी की कुल रकम 2.95 लाख रुपये निकली।


 Key Highlights

  • रांची में शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरी

  • 89 हजार रुपये नकद और 2.06 लाख के शराब की चोरी

  • कुल चोरी की रकम करीब 2.95 लाख रुपये

  • पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की


पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...