सरकारी शराब दुकान में 44.92 लाख रुपये का गबन, चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज

रांची: राजधानी के करमटोली चौक स्थित एक सरकारी शराब दुकान में 44 लाख 92 हजार 265 रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह खुलासा दुकान की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। मामले को गंभीर मानते हुए फ्रंटलाइन (एनसीआर) बिजनेस सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक सर्वजीत कुमार ने लालपुर थाना में चार कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दुकान के प्रभारी गोवर्धन ठाकुर सहित निरंजन उरांव, राकेश कुमार और सौरभ कुमार सिंह ने मिलकर यह गबन किया है। पूछताछ के दौरान सभी आरोपितों ने लिखित रूप में गबन की बात स्वीकार भी कर ली है।

बताया गया है कि झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा रांची जिले की सरकारी शराब दुकानों में मानव संसाधन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी फ्रंटलाइन कंपनी को दी गई है। इन दुकानों से हुई बिक्री की राशि एसआईएस कंपनी द्वारा संग्रहित कर संबंधित विभागीय बैंक खातों में जमा कराई जाती है। ऑनलाइन भुगतान के लिए पंजाब नेशनल बैंक की सहायक कंपनी वर्ल्ड लाइन की पीओएस मशीनें भी प्रयोग में लाई जाती हैं।

गबन की जानकारी तब सामने आई जब कंपनी के आरएम शुक्ला ने शराब दुकान का आंतरिक लेखा परीक्षण (ऑडिट) किया। रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद यह मामला उजागर हुआ।

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...

Chandrapura Cow Theft: चंद्रपुरा के जोरूवा में गौ चोरी के आरोप...

Chandrapura Cow Theft: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जोरूवा में अहले सुबह गौ चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया।...