Deputy CM विजय सिन्हा ने किया पौधरोपण, कहा…

पटना: भाजपा का एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बिहार के Deputy CM विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर कटहलम नीम और पीपल के पौधा का रोपण किया। इस दौरान पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज पर्यवरण की हालत देखते हुए प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरू की है।

इसी अभियान के तहत आज हमने अपने आवास पर पौधा रोपण किया। वहीं बिहार में कई पुलों के गिरने के मामले में विजय सिन्हा ने कहा कि यह पथ निर्माण विभाग का नहीं है, ग्रामीण कार्य विभाग का है। आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर हमला कर रहे हैं लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि सरकार में उनके पास ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग था। उन्होंने मॉनिटरिंग क्यों नहीं की, जब वे मंत्री थे तो क्या कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- RJD का जदयू पर बड़ा हमला ‘जब तक एनडीए की सरकार है, पुल गिरता रहेगा…’

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Deputy CM Deputy CM

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...