Deputy CM विजय सिन्हा के निशाने पर तेजस्वी, राजद – कांग्रेस ने कहा ‘CM समेत…’

Deputy CM विजय सिन्हा के निशाने पर तेजस्वी, राजद - कांग्रेस ने कहा 'CM समेत...'

Google पर 22Scope चुनें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभी 8 महीने का समय बचा हुआ है लेकिन बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर घोटाले का आरोप लगाने में व्यस्त है। बिहार सरकार के Deputy CM सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया है।

सड़क निर्माण में हुई अनियमितता

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव जब सरकार में थे और पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे तब गया पथ प्रमंडल के अंतर्गत वजीरगंज तपोवन पथ, जमुआवा सेउतर पथ एवं भिंडसर चमनडीह पथ के निर्माण में भारी अनियमितता हुई है। जांचोपरांत अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पथ निर्माण में विभाग की तरफ से संवेदक को गलत तरीके से करीब 26 करोड़ से भी अधिक राशि का अवैध भुगतान किया गया है।

राजद सांसद की है संवेदक कंपनी

उन्होंने कहा कि संवेदक ने कई काम किया है और हमलोग संवेदक के सभी कामों की जांच करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के विभाग में अवैध भुगतान की वजह से विभाग को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि संवेदक कंपनी राजद के सांसद सुरेंद्र यादव की कंपनी है और जब तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री थे तब उन्होंने तीन सड़कों के निर्माण में भारी गड़बड़ी की है।

राजद ने किया सवाल ‘किसे बचाना चाहते हैं’

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आरोपों के बाद से अब राजद समेत पूरा विपक्ष बौखला गयी है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि अगर किसी पथ निर्माण में अनियमितता हुई है और संवेदक को गलत तरीके से भुगतान किया गया है तो दोषी के ऊपर कार्रवाई की जाये।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री से सवाल किया कि गड़बड़ी मामले में वे पूर्व उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव पर आरोप लगा कर किसे बचाना चाह रहे हैं वे जवाब दें। इसके साथ ही शक्ति यादव ने विजय सिन्हा से सवाल किया कि आरा में बालू खनन में अवैध वसूली हो रही है लेकिन उस मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है तो बताएं कि उस मामले में आप किसे बचाना चाहते हैं।

पुल निर्माण की भी हो जांच

मामले में कांग्रेस ने भी उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा पर जम कर हमला किया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने डिप्टी सीएम से सवाल किया कि सिर्फ गया के सड़क निर्माण मामले की जांच क्यों की जा रही है। भारत सरकार को पत्र लिख कर अन्य मामलों में भी जो गड़बड़ियां हुई है उसकी जांच सीबीआई से कराई जाये। बिहार में कई पुल भी निर्माण से पहले ही ध्वस्त हो गए तो पथ निर्माण के साथ ही पुल निर्माण की भी जांच होनी चाहिए।

शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ, बिजली विभाग में बड़ा टेंडर हुआ उसमें भी भ्रष्टाचार हुआ है, पंचायती राज में सोलर लाइट लगाने के काम की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। अगर विजय सिन्हा सीबीआई जांच की मांग करते हैं और सही से जांच की जाती है तो फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के दोनों उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री जेल चले जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Zero Tolerance पर काम कर रही नीतीश सरकार, श्रावणी मेले में हुई थी अनियमितता, अब…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM

Deputy CM

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Assistant Teachers Appointment: पाकुड़ के 10 शिक्षकों को मिली सरकारी...

Pakur Assistant Teachers Appointment, पाकुड़:  झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पाकुड़ समाहरणालय सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया...

Amrapara Rabi Workshop: खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की...

Amrapara Rabi Workshop, पाकुड़: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के किसानों...

Bihar Law and Order Review: हत्या-लूट और महिला अपराध पर घिर...

Bihar Law and Order Review, पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट...