Motihari में जिला परिषद सदस्य की हत्या पर गया के प्रतिनिधियों ने जताया रोष, सरकार से की शस्त्र लाइसेंस की मांग

गया : Motihari में जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव की हत्या पर गया में जिला परिषद के सदस्यों ने रोष जताया और दो मिनट का मौन रख कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान सदस्यों ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहार का राज्य सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में कोई भी पंचायत प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं। यही वजह है कि मोतिहारी में एक जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव की हत्या अपराधियों ने कर दी।

उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि पुलिस ने हत्या के बाद दो अपराधी को गिरफ्तार जरूर कर लिया लेकिन उसका क्या जो हमेशा के लिए दुनिया से चला गया। सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों के लिए सरकार से शस्त्र के लाइसेंस की मांग की। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शीतल यादव आदि ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जब पंचायती राज मंत्री थे तो उन्होंने कहा था कि सभी सदस्यों को हथियार का लाइसेंस दिया जाएगा लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत के सदस्य खुद को हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं और उन्हें हमेशा ही अपने क्षेत्र में निकलने में भय का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राज्य की सरकार अविलंब पंचायत के प्रतिनिधियों को शस्त्र का लाइसेंस मुहैया कराए क्योंकि जनप्रतिनिधियों को दिन रात कभी भी जनता के बीच जाना पड़ता है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व उनके प्रति रंजिश पालते हैं और फिर उसका परिणाम अत्यंत दुखदायी होता है। गया के पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Gaya में अधेड़ ने बस के नीचे आ कर की आत्महत्या, वीडियो भी आया सामने

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Motihari Motihari Motihari Motihari

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...