शकील अहमद का पीएम पर निशाना, कहा- BJP वाले बहुत ही Confidence से बोलते हैं झूठ

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने आखिरी कसम खाई कि वह मरते दम तक बीजेपी के साथ रहेंगे। इस पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने तंज कसा है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, बीजपी और बिहार सरकार पर जबरदस्त हमला किया है।

शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार में लगातार पूर्व धवस्त होने पर विपक्ष के द्वारा मौजूदा बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। संसद भवन के पहले दिन राज्यसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सत्र के पहले दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्ष के नेताओं का आवाज दबाया जा रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत की।

वहीं बातचीत के दौरान कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले बड़ी कॉन्फिडेंस से झूठ बोलते हैं कि लगता है कि सच है। शकील खान ने कहा कि संसद में विपक्ष के नेताओं का माइक बंद करवा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बहुत ही मजबूत हो गया है। सोनिया गांधी ने सही कहा है कि इस बार गलती से नरेंद्र मोदी जीत गए हैं लेकिन हर बार आप किसी का माइक नहीं बंद करवा सकते हैं।

यह भी पढ़े : शकील अहमद का NDA पर हमला, कहा- मुद्दे बनाम विकास की है लड़ाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...