शकील अहमद का NDA पर हमला, कहा- मुद्दे बनाम विकास की है लड़ाई

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। देश की सभी पार्टियां चुनावी रंग में जुट गई है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। आज उसकी आखिरी तारीख है। इस बीच सभी पार्टियों के नेताओं ताबड़तोड़ चुनावी रैली भी कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने भागलपुर रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मुद्दे बनाम विकास की लड़ाई है। जहां पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ मुद्दे की बात करते हैं, विकास कहीं नहीं होती है। वही कांग्रेस बिहार की 40 से 40 सीट गठबंधन के साथ जीतेगी और मोदी को सत्ता से बाहर कर दम लेंगे। इसके साथ ही साथ उन्होंने बिहार में बढ़ते हुए बेरोजगारी और पलायन की स्थिति को लेकर कहा कि आज बिहार की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग यहां से दूसरे राज्य की ओर पलायन कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि और बिहार और केंद्र की सरकार मस्त है। बिहार में ना तो इंडस्ट्री है और नहीं रोजगार का साधन है। इसके साथ ही साथ उन्होंने पप्पू यादव को लेकर चुपी साध ली। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव कोई मैटर नहीं है। मैटर मुद्दे बना विकास की है। कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में रैली को संबोधित करने वाले हैं। पीएम ये बताएं कि बिहार को विशेष राज्य की दर्जा कब देंगे और बिहार को विकसित कैसे बनाएंगे।

यह भी पढ़े : शकील अहमद ने अपने विधायकों को कहा गद्दार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...