Advertisment

सांप के काटने से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

मधेपुरा : मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरपुरा गांव में सर्पदंश के शिकार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान सकरपुरा वार्ड संख्या-9 निवासी बजरंग साह (47) के रूप में हुई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि 28 जून की रात बजरंग साह अपने आंगन में बरामदा पर सोए हुए थे। रात करीब 12 बजे एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया।

आपको बता दें कि नींद खुलने पर उन्होंने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। आनन-फानन में उसे मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर मिशन अस्पताल पहुंचे। जहां लगभग 24 घंटा भर्ती रहने के बाद शनिवार की रात करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। उनके बेटे बादल कुमार ने बताया कि मौत के बाद शव को लेकर वे लोग अपने गांव चले गए। इसकी जानकारी भर्राही थाना को दी गई। सूचना मिलने पर भर्राही थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़े : विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, 2 युवक जख्मी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

 

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...