Advertisment

पुलिस ने हथियार समेत 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

जमुई : जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि बीते दिन पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदरा इलाके के मिर्चा गांव के समीप दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दिया और फिर सुनियोजित तरीके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने बताया की कुछ दिनों पूर्व कई लोगों द्वारा नक्सली पोस्टर के माध्यम से एक डॉक्टर से 10 लाख की रकम ली गई थी। इसके अलावा नवादा जिला के कौआकोल इलाके में भी इनलोगों ने घटना किया है। फिलहाल इनके दो अन्य साथी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े : एक युवक की हत्या के आरोप में 4 नवयुवक गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

बृजमोहन सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...