ऑल इंडिया इंटर साईं आर्चरी चैंपियनशिप में बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी के तीरंदाजों का बेहतरीन प्रदर्शन

रांची. ऑल इंडिया इंटर साईं आर्चरी चैंपियनशिप कोलकाता में खेलो इंडिया बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली के तीरंदाजों का अभी तक बेहतर प्रदर्शन रहा है। अभी तक तीरंदाजों ने चार गोल्ड, तीन रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया।

ऑल इंडिया इंटर साईं आर्चरी चैंपियनशिप में इन्हें मिला गोल्ड

सब जूनियर कंपाउंड में साहिल को 50m में रजत और एकल स्पर्धा में भी रजत, तूही को एकल स्पर्धा में कांस्य मिला। जूनियर रिकर्व गर्ल्स में तमन्ना को एकल स्पर्धा में स्वर्ण मिला। सीनियर रिकर्व में दीप्ति को 70M में कांस्य और एकल स्पर्धा में रजत मिला। सब जूनियर रिकर्व में आद्या शक्ति को एकल स्पर्धा में स्वर्ण मिला।

मिक्स टीम इवेंट में सब जूनियर कंपाउंड मिक्स टीम में साहिल और तूही को गोल्ड मिला। जूनियर कंपाउंड मिक्स टीम में शालिनी और कृष को रजत मिला। सीनियर रिकर्व मिक्स टीम में अभिषेक और दीप्ति को गोल्ड मिला।

वहीं इस उपलब्धि पर एकेडमी के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो, अध्यक्ष नेहा महतो रांची जिला के सचिव चंचल भट्टाचार्य, एकेडमी और रांची के तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल में उछाल से सोना 1%...

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन गिरे। जानें MCX पर गोल्ड-सिल्वर का भाव...