राष्ट्रीय स्तरीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में झारखंड को मिला कांस्य पदक

रांची. राष्ट्रीय स्तरीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में आज पहले दिन झारखंड को कांस्य पदक मिला है। इस स्पर्धा में झारखंड को तीसरा स्थान मिला।

तमिलनाडु साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 76 वां सीनियर, 53वां जूनियर, 39वां सब जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 19 नवंबर 2024 तक तमिलनाडु के चेन्नई शहर में रहा है। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से झारखंड साइकिलिंग संघ के तत्वाधान में 27 सदस्य टीम भाग ले रही है।

ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में झारखंड को कांस्य

प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर बालक वर्ग की टीम स्प्रिंट स्पर्धा में झारखंड को तृतीय स्थान आया। इस स्पर्धा में विकास उरांव, अर्जुन कुमार, निखिल लोहार शामिल रहे और तीनों की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करने पर तीनों ही खिलाड़ियों (राइडर ) तथा टीम मैनेजर जितेंद्र महतो को बधाई दी गयी है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...