आरा : देश में आज से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गया है। इसी को लेकर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में आरा के नवादा थाना में नए कानून के लागू होने पर बैठक की गई। जनप्रतिनिधि समाजसेवियों के साथ आवश्यक जानकारी दी गई। तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू हो गई है। एफआईआर दर्ज करने से लेकर फैसला सुनाने तक की समय सीमा तय की गई है। इससे न्याय सुगम होगा।
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि आज से भारत आपराधिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत हो गई। एक जुलाई से देश में आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनिमय लागू हो रहे हैं। नए कानून से मुकदमे जल्दी निपटेंगे और तारीख पर तारीख के दिन लद जाएंगे। एक जुलाई की तारीख शुरू होने के बाद घटित हुए सभी अपराध नए कानून में दर्ज किए जाएंगे।
यह भी पढ़े : देश में आज से आएगा बड़ा बदलाव, नए कानून के बारे में जानिये…
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


















