देश में आज से आएगा बड़ा बदलाव, नए कानून के बारे में जानिये…

नई दिल्ली : देश में सोमवार यानी कि एक जुलाई से बड़ा बदवाल होने जा रहा है। भारत में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। कानून की यह संहिताएं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने इसे पहले ही संसद से पास करा लिया था जो कि आज से लागू हो जाएंगे। नए कानूनों में कुछ धाराएं हटा दी गई हैं तो कुछ नई धाराएं जोड़ी गई हैं। कानून में नई धाराएं शामिल होने के बाद पुलिस, वकील और अदालतों के साथ-साथ आम लोगों के कामकाज में भी काफी बदलाव आ जाएगा।

आपको बता दें कि वे मामले जो एक जुलाई से पहले दर्ज हुए हैं, उनकी जांच और ट्रायल पर नए कानून का कोई असर नहीं होगा। एक जुलाई से सारे अपराध नए कानून के तहत दर्ज होंगे। अदालतों में पुराने मामले पुराने कानून के तहत ही सुने जाएंगे। नए मामलों की नए कानून के दायरे में ही जांच और सुनवाई होगी। अपराधों के लिए प्रचलित धाराएं अब बदल चुकी हैं, इसलिए अदालत, पुलिस और प्रशासन को भी नई धाराओं का अध्ययन करना होगा। लॉ के छात्रों को भी अब अपना ज्ञान अपडेट करना होगा। नए कानून में तय समय सीमा में एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य है। राजद्रोह की जगह देशद्रोह अपराध बना। भगोड़े अपराधियों की संपत्ति जब्त होगी। मॉब लिंचिंग मामले में आजीवन कारावास या मौत की सजा होगी।

बदल गए न्याय संहिताओं के नाम

1. इंडियन पीनल कोड (IPC) अब हुई भारतीय न्याय संहिता (BNS)

2. कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर (CrPC) अब हुआ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)

3. इंडियन एविडेंस एक्ट (IEA) अब हुआ भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)

यह भी पढ़े : तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- पूरी मौज मस्ती में सरकारी अपराधी, कहीं कर दे रहे हैं घटना

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img