Forbesganj में नए कानून पर परिचर्चा, लोगों को बताया गया नियम के बारे में

अररिया: अररिया के फारबिसगंज स्थित आदर्श थाना परिसर में सोमवार को देश भर में 1 जून से तीन नए आपराधिक कानून लागू किए जाने के आलोक में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह ने की। आपको बता दें कि भारतीय संसद से पारित तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 से लागू हो रहा है। जिसमें मानव अधिकारों और मूल्यों को केंद्र में रखा गया है।

नए कानून में अब भारतीय दंड संहिता 1860 की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लेगा। इन कानून में दंड की जगह न्याय पर विशेष बल दिया गया है। फारबिसगंज थाने में इस विषय पर आयोजित परिचर्चा में एसडीपीओ ने खुद बिंदुवार तीनों नए आपराधिक कानून पर प्रकाश डाला। वहीं इस मौके थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, मुख्य पार्षद बीना देवी सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, आम नागरिक व शांति समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Nawada में शादी का झांसा देकर यौनाचार मामले में एक सिपाही गिरफ्तार

अररिया से अमित कुमार की रिपोर्ट

Forbesganj Forbesganj

Forbesganj

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...