नए कानून लागू होते ही भोजपुर SP ने की बैठक, दी आवश्यक जानकारी

आरा : देश में आज से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गया है। इसी को लेकर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में आरा के नवादा थाना में नए कानून के लागू होने पर बैठक की गई। जनप्रतिनिधि समाजसेवियों के साथ आवश्यक जानकारी दी गई। तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू हो गई है। एफआईआर दर्ज करने से लेकर फैसला सुनाने तक की समय सीमा तय की गई है। इससे न्याय सुगम होगा।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि आज से भारत आपराधिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत हो गई। एक जुलाई से देश में आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनिमय लागू हो रहे हैं। नए कानून से मुकदमे जल्दी निपटेंगे और तारीख पर तारीख के दिन लद जाएंगे। एक जुलाई की तारीख शुरू होने के बाद घटित हुए सभी अपराध नए कानून में दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़े : देश में आज से आएगा बड़ा बदलाव, नए कानून के बारे में जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...