Use of Data in Decision Making के थीम पर मनाया गया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

पटना: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंर्तगत राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) भारत सरकार, पटना द्वारा प्रो पी सी महालनोविस के देश के सांख्यिकी के क्षेत्र में दिए गए योगदानों को स्मरण करते हुए ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2024 का राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर थीम है- ‘यूज ऑफ डाटा इन डीसीजन मेकिंग’ है। कार्यक्रम उप महानिदेशक रोशन लाल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर उप महानिदेशक ने प्रो महालनोविस के द्वारा दिए गए महालनोविस मॉडल पर विस्तृत चर्चा की और बताया कि इस मॉडल ने द्वितीय पंचवर्षीय योजना 1956-61 ने अर्थव्यवस्था को एक नया मोड़ दिया। औद्योगिकरण के क्षेत्र में भारी उद्योगों की स्थापना संभव हो सका।

अतिथि वक्ता ए एन सिन्हा सामाजिक संस्थान के प्रो राकेश तिवारी एवं बी एस कॉलेज, दानापुर के प्रो रीता कुमारी ने ‘यूज ऑफ डाटा इन डीसीजन मेकिंग’ के संदर्भ में बताया कि मार्केट ट्रेंड एवं आर्थिक नीति निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। डाटा की बहुलता के कारण ही समूचित नीतियाँ बन रही है। आर्केड बिजनेस कॉलेज के प्रो रश्मि गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया। स्वागत भाषण कार्यालय के उपनिदेशक, परिमल ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक, अभिषेक गौरव ने दिया।

मंच संचालन प्रियंका कुमारी, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ने की। इस अवसर पर कॉलेज के आमंत्रित छात्रों/छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को उपमहानिदेशक रोशन लाल साहू द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- लोकसभा में गरजे Munger MP ललन सिंह, विपक्ष पर जम कर बोला हमला

https://youtube.com/22scope

Use of Data in Decision Making Use of Data in Decision Making Use of Data in Decision Making

Use of Data in Decision Making

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...