NEET पेपर लीक मामला : RJD स्टूडेंट विंग का आज हल्लाबोल

पटना : नीट परीक्षा पेपर में धांधली को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) आज यानी दो जुलाई को राजभवन मार्च करेगी। इस मामले को लेकर राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कल बयान दिया था। मृत्युंजय तिवारी ने कहा था कि नीट परीक्षा में जो गड़बड़ी हुई है उसको लेकर राजद के छात्र विंग के नौजवान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और कल राजभवन मार्च करेंगे। उनका कहना है कि नीट परीक्षा रद्द करो और फिर से एक्जाम लो।

आपको बता दें कि छात्र राजद नीट पेपर लीक कांड को लेकर आज हल्लाबोल करने वाली है। राजद स्टूडेंट विंग आज राजधानी पटना में विरोध मार्च करेगी। राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय से सैकड़ों छात्र राजभवन मार्च करेंगे। बिहार और केंद्र सरकार के खिलाफ राजद स्टूडेंट विंग का विरोध मार्च होगा। इसको लेकर पटना की सड़कों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : कल राजभवन मार्च करेगी छात्र RJD

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL विज्ञापन संख्या 10 2023 के तहत नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। अगली...

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने...

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL विज्ञापन संख्या 10 2023 से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई...

RIMS MBBS Admission: स्टेट कोटा से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के...

 रिम्स में स्टेट कोटा से MBBS में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की जांच होगी। जांच रिपोर्ट के बाद...