इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर निकाली गई जागरूकता रैली

पूर्णिया : पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल से इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग मुक्त डे के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाला गया। जागरूकता रैली की शुरुआत पूर्णिया डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता, जीएमसीएच के सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजय कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और डॉ. देवी राम समेत कई चिकित्सकों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।

इस दौरान आईएमए, ग्रीन पूर्णिया, रोटरी क्लब, साइकलिंग एसोसिएशन, श्रीराम सेवा संघ और वीरांगना ग्रुप समेत कई संस्थाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी। इस दौरान लोग हाथों में तख्ती और पंपलेट लेकर लोगों को जागरूक किया साथ ही प्लास्टिक मुक्त बैग भी राहगीरों को दिया गया। जागरूकता रैली जीएमसीएच से निकलकर फोर्ड कंपनी चौक होते हुए आस्था मंदिर,भट्ठा बाजार होते हुए आर एन साह चौक पहुंची। वही रैली के दौरान लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का अपील किया गया।

मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सबों के लिए प्लास्टिक का उपयोग जानलेवा साबित हो सकता है। जबकि सरकार प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है। सभी को एकजुट होकर इसका विरोध करते हुए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। मौके पर जीएमसीएच के सुप्रिटेंडेंट डॉ. संजय कुमार ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए यह हमारे लिए घातक साबित हो सकता है। पहले जिस तरह हम लोग झोला लेकर जाते थे बाजार सामान लाने। इसी तरह हम लोगों को जाना है और छोटी-मोटी सामानों को हाथ में भी ला सकते हैं।

यह भी पढ़े : ग्रीन पूर्णिया ने ITBP के संयुक्त तत्वाधान में लगाए लगभग ढाई सौ सागवान के पेड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...