वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया से मिले पीएम मोदी, राहुल और रोहित के साथ वर्ल्ड कप हाथों में लिये दिखें

Desk. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया भारत पहुंच गयी है। यहां पीएम मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक निजी समारोह में 2024 के टी20 विश्व चैंपियन टीम इंडिया से मुलाकात की और कोच एवं खिलाड़ियों से बतचीत की। इस दौरान पीएम मोदी कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप अपने हाथों में लिये दिखें। पीएम मोदी ने इसकी फोटो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है।

टीम इंडिया से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर टीम इंडिया के साथ फोटो शेयकर करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘हमारे चैंपियंस के साथ एक उत्कृष्ट बैठक! 7, एलकेएम में विश्व कप विजेता टीम की मेजबानी की और टूर्नामेंट के दौरान उनके अनुभवों पर एक यादगार बातचीत की।

खिलाड़ी पीएम के चारों ओर घेरा बनाकर बैठे थो। कप्तान रोहित शर्मा पीएम मोदी के दाईं ओर थे, जबकि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ उनके बाईं ओर थे। भारत के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या रोहित के दाईं ओर बैठे थे, जबकि विराट कोहली और जसप्रित बुमराह कोच द्रविड़ के बाईं ओर बैठे नजर आए।

पीएम ने सभी भारतीय क्रिकेटरों से खुलकर बातचीत की और हंसे। उन्होंने पूरी टीम और टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। भारत ने 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरी बार प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंची। यहां इंतजार कर रहे प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच हवाईअड्डे से निकलकर आईटीसी मौर्या पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम मोदी से मिलने के लिए निकलने से पहले कुछ घंटों तक आराम किया। विशेष रूप से टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के हिस्सा रहे क्रिकेटर, कोच और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ही पीएम से मिलने गए, जबकि उनके परिवार के सदस्यों ने होटल में ही इंतजार किया।

बता दें कि टी20 वर्ल्डकप जीतने के बाद भारतीय टीम के सदस्य, सहायक कर्मचारी, उनके परिवार और मीडिया बारबाडोस में तूफान की वजह से फंस गये थे। उस समय श्रेणी चार का तूफान था बारबाडोस से गुजरा था। इस वजह से ब्रिजटाउन में ग्रांटली एडम्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तीन दिनों के लिए बंद हो गया था।

बता दें कि जब पीएम नरेंद्र मोदी 19 नवंबर 2023 को भारतीय क्रिकेटरों से मिले थे तो माहौल गमगीन था क्योंकि लगातार 10 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया अहमदाबाद में वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। पीएम मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का हाथ पकड़कर उनका हौसला बढ़ाया था। साथ ही सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ सदस्यों को थपथपाया था।

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...