Breaking: NEET-PG एग्जाम का ऐलान, 11 अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा

NEET-PG. बड़ी खबर NEET-PG एंट्रेंस एग्जाम को लेकर आ रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने आज इस एंट्रेंस परीक्षा की डेट का ऐलान कर दिया है। एनईईटी-पीजी प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

NEET-PG एग्जाम का ऐलान

22 जून 2024 को एनबीईएमएस द्वारा जारी नोटिफिकेशन में एनईईटी-पीजी एंट्रेंस परीक्षा 2024 का आयोजन पुनर्निर्धारित किया गया था। NEET-PG अब 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने अपनी अधिसूचना में ये भी कहा है कि एनईईटी-पीजी 2024 में उपस्थित होने की पात्रता के उद्देश्य से कट-ऑफ 15 अगस्त 2024 को जारी किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के लग रहे आरोप को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एनईईटी-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया था। रिपोर्ट के अनुासर, मंत्रालय ने कहा था कि वह मेडिकल छात्रों के लिए अपने तकनीकी भागीदार टीसीएस के साथ एनबीईएमएस द्वारा आयोजित एनईईटी-पीजी की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करेगा।

बता दें कि एनईईटी-पीजी देश भर के मेडिकल कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित सभी पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी पाठ्यक्रमों, पोस्ट एमबीबीएस डायरेक्ट 6-वर्षीय डीआरएनबी पाठ्यक्रमों और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

Saffrn

Trending News

BPSC TRE-4 : प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत...

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के विज्ञापन को लेकर आज यानी 20 मई को...

पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में दो पाटीदारों के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल...

बिहार में खेल विकास को नई गति : खेल मंत्री ने...

पटना : बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन पटना में खेल विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में...

लखीसराय के रामगढ चौक PHC प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई शुरू

लखीसराय : लखीसराय के रामगढ़ चौक पीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आयी अव्यवस्था और समाचार पत्रों में 'रामगढ चौक पीएचसी में ड्यूटी...

पटना सहित बिहार में दवा दुकानों की हड़ताल, सभी मेडिकल स्टोर...

आरा/मोतिहारी : ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और केंद्र सरकार की नई दवा नीति के विरोध में आज देशभर के दवा कारोबारियों ने हड़ताल का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img