मधुपुर में रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का मिला शव

मधुपुर. मुख्य रेल खंड के जोड़ामो व मधुपुर के बीच पोल संख्या 287/26 डाउन रेलवे ट्रैक के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि रात में ट्रेन से गिरकर उनकी मौत की संभावना है। फिलाहल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मधुपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव

वहीं सूचना मिलते ही मधुपुर आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर श्यामसुंदर कुमार एएसआई सिंहा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गयी है। आरपीएफ ने बताया कि मृतक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल आउटर सिंगल के बाहर रहने के कारण यह मामला पाथरोल थाना का है। आरपीएफ ने इसकी सूचना पथरोल थाना के थाना प्रभारी दिलीप बिलुंग को दे दी है।

पथरोल के थाना प्रभारी दिलीप बिलुंग घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। पथरोल थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से ऐसी कोई चीज या दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

मिनहाज राही की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...