रांची: राजधानी रांची के दो थाना क्षेत्रों के रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिला है। पहली घटना अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां एक युवक और युवती की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई।
दोनों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। दूसरी घटना धुर्वा थाना की है जहां क रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी मौत भी ट्रेन से कटने से हुई।
स्थानीय लोग ने बताया है कि युवक और युवती ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
पुलिस इन मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की कोशिश की कर रही है। जांच और अन्य विवरणों का पता लगाने के लिए धुर्वा और अरगोड़ा की पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं।

















